मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिलीगुड़ी से घर लौट रहे युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में मृतक सुनील ठाकुर की पत्नी रिंकू देवी ने जैतपुर थाना में बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पारू थाने के रतवारा हत्थु में मायका है। पति सिलीगुड़ी में कारपेंटर का काम करते थे। तीन फरवरी को वहां से घर के लिए निकले थे। चार फरवरी की शाम करीब चार बजे उन्होंने किसी दूसरे के मोबाइल से बात की थी। बताया था कि मोबाइल ऑफ हो गया है। वे मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं और रात में रुककर सुबह घर आएंगे। इसके बाद से संपर्क नहीं हो सका। रात करीब एक बजे पति के मोबाइल पर कॉल की तो बंद था। इसके बाद पांच फरवरी की सुबह ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.