बिजनौर, जनवरी 31 -- शहर काजी माजिद अली ने बताया कि शब-ए-बारात तीन फरवरी को मनाई जाएगी। चार फरवरी को रोजा रखा जाएगा। शहर काजी माजिद अली ने कहा कि 3 और 4 फरवरी की दरम्यानी रात बेहद फजीलत वाली रात है, जिसे पूरी तरह अल्लाह की इबादत में गुजारना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की खुराफात से दूर रहने की अपील की। कहा कि इस रात अपने गुनाहों की माफी मांगी जाए। शहर काजी माजिद अली ने कहा कि इस मुबारक रात में दुनिया से रुखसत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत की दुआ करें और साथ ही अपने मुल्क, शहर और पूरी दुनिया में अमन व शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...