कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शनिवार को नौ परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालयों में लापरवाही पा, जाने पर सम्बंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान बीएसए सबसे पहले पीएमश्री विद्यालय तिल्हापुर पहुंचे। यहां विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। इसके वह बाद कम्पोजिट विद्यालय धारूपुर पहुंचे। यहा भी व्यवस्था ठीक पाई गई। शिक्षण सामग्री के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय पुरखास में विद्यालय की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। प्रधानाध्यापक चिकित्सकीय अवकाश पर थे। कोई भी सहायक अध्यापक विद्यालय का डाटा प्रस्तुत नहीं कर सका। विद्यालय में टोल-फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.