गिरडीह, फरवरी 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिनमें अध्यक्ष पद के दो तथा वार्ड पार्षद पद के एक प्रत्याशी शामिल हैं। निर्वाचित पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी (पति श्री रामपति प्रसाद) एवं कौशल्या देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। वहीं सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि वार्ड संख्या-4 के एक प्रत्याशी ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को कुल 19 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए थे। शुक्रवार को दो नाम वापस लिए जाने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद का मतदान 23 फरवरी को होगा। इससे ...