सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सीतामढ़ी। राज्य सरकार से निर्देश के अनुपालन में जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तीन चिह्नित प्रखंड नानपुर, बोखारा एवं रुन्नीसैदपुर में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का आयोजन होगा। यह विशेष अभियान आगामी नौ फरवरी से प्रारंभ होकर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। इस अभियान को कुल तीन चरणों में लागू किया जाएगा। प्रथम चरण 09 फरवरी से 14 फरवरी, द्वितीय चरण 09 मार्च से 14 मार्च तथा तृतीय चरण 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में छूटे हुए एवं आंशिक रूप से टीकाकृत बच्चों की पहचान कर उन्हें निर्धारित टीकाकरण सेवाओं से आच्छादित करना है, ताकि पूर्ण प्रतिरक्षण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान उपलब्धि की स्थिति पर नजर डालें तो बोखारा एवं नानपुर ...