सहरसा, जनवरी 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। महादलित विकास मिशन योजना अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों में छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण होगा। जिले के सोनवर्षा प्रखंड में एक, सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत एक और सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत चार सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण किया जाएगा।एक सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड के निर्माण पर 28 लाख 94 हजार दो सौ रुपये की राशि खर्च होगी।इसका निर्माण छह महीने में पूरा होगा।जिले के सोनवर्षा प्रखंड अन्तर्गत पंचायत महुआ उत्तरबारी टोला खिलहा वार्ड सात ,सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नगर पंचायत सौरबाजार शर्मा टोला वार्ड एक महादलित टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत साम्हरखुर्द टोला मुसहरी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला चिकनी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला बबन टोली और सलखुआ पखंड अन्तर्गत अलानी ...