लोहरदगा, सितम्बर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत लोहरदगा के कैरो, भंडरा और सेन्हा प्रखंड के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष के चयन हेतु कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के दौरान एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,पीयूष कोरसे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और डा राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। श्री मरकाम ने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन संगठन का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा कांग्रेसी चुनना है जो केवल पार्टी और जनता के लिए समर्पित हो, न कि किसी बड़े नेता के सहारे पर निर्भर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस त्याग, संघर्ष और सेवा की पार्टी है और जिला अध्यक्ष का व्यक्तित्व भी इन्हीं मूल्यों से प्रेरित होना चाहिए। कार्यकर्ताओं से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.