आरा, जून 28 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर पुलिस महकमे में मामूली फेरबदल किया गया है। एसपी राज की ओर से इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गई। इसके तहत इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद को नगर थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। दारोगा प्रियंका गुप्ता को नवाज थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुफस्सिल थाने की अनुसंधान इकाई में तैनात दारोगा सोनी भारती को संदेश भेजा गया है। तीनों अधिकारियों को संबंधित थाने की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। बताते चलें कि इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद हाल तक बड़हरा, जबकि सब इंस्पेक्टर प्रियंका गुप्ता अगिआंव बाजार थाने की थानाध्यक्ष थी। पिछले दिनों एसपी की ओर से दोनों को लाइन क्लोज कर दिया था। इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद को केस निष्पादन में लापरवाही, जबकि प्रियंका गुप्ता को लेनदेन संबंधित थाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.