सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। शहर में विंटर मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 व 6 जनवरी को अलग-अलग समय पर तीन पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरानी पीएसएस से 5 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, नया पीएसएस से 6 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा श्रीनगर पीएसएस से 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...