मोतिहारी, फरवरी 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में की जिले में संचालित मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। अध्यक्षता डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने की। मनरेगा में कार्यरत मजदूरों का ई केवाईसी की समीक्षा में 177 पंचायतों में अपेक्षित प्रगति जिला के औसत से कम पाई गई। जिस पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की । हर हाल में सुधार लाने का निर्देश दिया। सभी पंचायतों के पीआरएस बैठक में उपस्थित हुए। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को भी बुलाया गया था। जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी मधुबन और कार्यक्रम पदाधिकारी तेतरिया अनुपस्थित थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए उप विकास आयुक्त ने उनके एक दिन का वेतन की कटौती करते हुए स्पष्टीकरण किया है। हरसिद्धि के पीआरएस मनोज कुमार सिंह, चकिया के पीआरएस रामजी प्रसाद, केसरिया के पीआरएस शत्रुघन कुमार अनुपस्थित पाए गए...