नोएडा, अक्टूबर 9 -- ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त प्रयास से स्थापित परिवारिक विवाद समाधान केंद्र ने आठ दिनों के काउंसलिंग सत्रों में 20 परिवारिक विवाद मामलों मामलों की सुनवाई की। इनमें से तीन मामलों में सफल मध्यस्थता स्थापित करते हुए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक समझौते कराए गए। शेष मामलों में प्रारंभिक परामर्श की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि परिवारिक विवादों का समय रहते समाधान समाज में शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...