बलिया, फरवरी 22 -- नगरा। स्थानीय कस्बा निवासी माधुरी श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी अजय श्रीवास्तव तथा तिलकारी निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह और नागेंद्र प्रजापति के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने मुख्यमंत्री को दिये गये शिकायती पत्र में फर्जी तरीके से पुश्तैनी जमीन को वासियत कराने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...