फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड के लिए जिले के 79 परीक्षा केंद्रों में तीन केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है। इन केंद्रों में पुलिस निगरानी करेगी। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जनपद में केंद्रीय कारागार समेत 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीते दिनों जेडी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की सूची मांगी थी। जिले में अति संवेदनशील की श्रेणी में कोई केंद्र नहीं आया, लेकिन संवेदनशील श्रेणी में तीन केंद्र आए हैं। इनकी सूची भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जेडी कार्यालय भेज दी गई है। चिह्नित किए गए संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में अति संवेदनशील श्रेण...