दरभंगा, जनवरी 31 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव में शुक्रवार की देर शाम अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में चार पशुओं की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी एवं दो बछड़े जख्मी हो गये। इस घटना में घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े सहित लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार गांव के पश्चिमी भाग स्थित ललन मंडल के मवेशी घर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया गया था। अचानक अलाव की एक चिंगारी ने पास रखे सूखे चारे को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के उनके भाई बच्चन मंडल एवं नंदकिशोर मंडल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 10 लाख से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.