नोएडा, मई 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर से गौतमबुद्ध नगर में तीन महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये हैं। ये परियोजनाएं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे जिले के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं में इकोटेक-आठ और इकोटेक 10 में 132-132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण शामिल है। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इकोटेक 8 और इकोटेक 10 में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर करीब 215 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह उपकेंद्र क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.