मुंगेर, जनवरी 31 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों में 6 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अनीश रंजन ने बताया कि दीदारगंज पंचायत से अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी रंजन कुमार शर्मा एवं दुरमट्टा पंचायत से हीरा यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। तीनों पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष के लिए कुल 9 उम्मीदवार है, जिसमें दीदारगंज पंचायत में अब अध्यक्ष पद के लिए पोरस यादव, चिन्टू कुमार, दीपक कुमार, निलेश कुमार चौधरी एवं मणिकांत चुनाव मैदान में हैं। वहीं दुरमट्टा पंचायत से गौतम कुमार कापरी एवं संजय यादव अध्यक्ष पद के दावेदार बने हुए हैं। इसके अलावा बलिया पंचायत में अध्यक्ष पद क...