देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर। अलग-अलग गांवों से तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला, एक युवक और एक युवती द्वारा जहरीले पदार्थ सेवन कर लिया है। तीनों को गंभीर हाल में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बतायी है। वहीं एक युवक ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारवालों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं एक युवती ने भी अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। तीनों मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...