बरेली, दिसम्बर 29 -- बाइकर्स गैंग ने किला थाना क्षेत्र में शनिवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाई और एक मिठाई विक्रेता से मारपीट कर जानलेवा हमला किया। इस मामले में तीन नामजद समेत सात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर में शनिवार रात बाइकों से पहुंचे छह-सात युवकों ने तमंचों से खुलेआम हवाई फायरिंग की। पास में मौजूद मिठाई विक्रेता पूरन कुमार ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर किया लेकिन वह बच गए। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में मलूकपुर चौकी इंचार्ज बिहारीपुर के दीपू, अविनाश, जसौली के प्रमोद यादव और चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग कुंवरपुर में अपने दोस्त अंकित से मिलने गए और फिर वहां फायरिंग करके दहशत फैलाई। पुलिस आरोपियों की...