देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के गांधीनगर निवासी 50 वर्षीया रुमा देवी, पति गोपेश चौधरी ने थाना में आवेदन देकर तीन नामजद दो अज्ञात पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि 5 दिसंबर रात्रि 11 बजे पुत्र बंटी कुमार चौधरी को ही मोहल्ले के करण महथा, अर्जुन महथा, सोनू महथा एवं अन्य दो अज्ञात लोगों ने जबरदस्ती घर से उठा ले गये। सुनसान जगह पर सभी ने पुत्र के साथ मारपीट की। रंगदारी 50 हजार रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर जान मारने की नीयत से पिस्टल से दोनों अज्ञात व्यक्ति ने माथा व छाती पर प्रहार किया, जबकि अर्जुन ने हाथ पकड़ा था व करण व सोनू दोनों पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया वहीं अर्जुन ने जान मारने की नीयत से गला दबा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...