अररिया, फरवरी 22 -- पलासी, (ए.सं) । पलासी थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये आरोपितों में महेन्द्रपुर निवासी कार्तिक मंडल, अमोद मंडल व प्रमोद मंडल सभी साकिन महेन्द्रपुर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...