गिरडीह, जुलाई 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ पुलिस ने रविवार को जमुआ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवो से तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कारोडीह गांव से दोनों सगे भाई गुलदेव हाजरा एवं सकूल हाजरा को पुलिस ने दबोचा है। इन दोनों भाइयों के विरुद्ध जमुआ थाना कांड संख्या 391/23 धारा 420, 341, 323, 504, 506/34, दर्ज है। वहीं पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के ग्राम चंगलो के फरार वारंटी अभियुक्त अरविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...