फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेनू राना की अदालत ने 2020 में दर्ज हुए मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में छह आरोपियों को सजा सुनाई है। इनमें तीन नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल हैं, जिन्हें 10 और 12 साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने एक अन्य नाइजीरियाई आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला 30 मार्च 2020 का है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान थाना सदर तावडू पुलिस टीम केएमपी टोल धुलावट के पास कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव शिकारपुर के रफीक और मुबारिक हेरोइन की खरीद-बिक्री में शामिल हैं और पलवल से बाइक पर हेरोइन लेकर शिकारपुर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। करीब 10 मिनट बाद दोनों आरोपी बाइक पर आते दिखे। रोकन...