बागपत, फरवरी 7 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कमाला, चिरचिटा गांव के जंगल से चोरों ने तीन नलकूपों से हजारों रुपए के विद्युत उपकरण सहित कृषि यंत्र चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने डायल 112 को जानकारी दी। चिरचिटा निवासी बबलू भड़ाना ने बताया की सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो नलकूप के बाहर लगा ताला टूटा मिला। नलकूप के अंदर गए तो वहां से कटाउट, बिजली के तार सहित कृषि यंत्र चोरी मिले। वही गांव ने एक अन्य जितेंद्र कुमार के नलकूप से भी विद्युत तार, उपकरण सहित कृषि यंत्र चोरी हुए मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...