लखनऊ, फरवरी 11 -- सीएम ग्रिड योजना के तहत होगा निर्माण वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट प्रावधान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी की कुछ और सड़कों की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत तीन नई मॉडल रोड विकसित की जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए नगर विकास विभाग से बजट की मांग की थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में शामिल कर लिया गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पास किया। ऐसे में अब उम्मीद है कि शासन से जल्द ही धनराशि जारी होगी, जिसके बाद मॉडल रोड के निर्माण का काम शुरू होगा। -------- कानपुर रोड पर दिखेगा आधुनिक सड़क का मॉडल पहली मॉडल रोड कानपुर रोड पर विकसित की जाएगी। पिकैडली होटल से पावर हाउस चौराहे और फिनिक्स मॉल के आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.