नई दिल्ली, मार्च 7 -- बिहार के नालंदा से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है जहां दोस्त की बारात जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना हिलसा थाना के पश्चिमी बाईपास पर हुई। एक बोलोरो और बाइक को बुड़ी तरह से कुचल दिया। इस टक्कर में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पारथू गांव निवासी योगेश्वर जमादार का 18 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश, रघुनंदन बिंद का 18 वर्षीय पुत्र , दिलशांत कुमार और पप्पू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए । परिवार वालों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के ही गयानंदन प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के बारात में शामिल होने के लिए नागरनौसा थाना क्षेत्र के अरई गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.