सहरसा, फरवरी 9 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा मुसहरी वार्ड संख्या-04 में तीन युवकों की एक साथ हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शनिवार को घटी इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। जिन युवकों को कल तक गांव की गलियों में हंसते - खेलते देखा जाता था, आज उन्हीं के घरों से चीत्कार की आवाजें गूंज रही हैं। खेत - खलिहान से लेकर गांव की सड़कों तक लोग स्तब्ध नजर आए। घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चाएं भी सामने आईं, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। मृतकों में सन्नीदेवल कुमार अपने परिवार का इकलौता पुरुष सदस्य था। दस वर्ष पूर्व पिता और तीन वर्ष पहले बड़े भाई की मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.