मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शीतलपुर पहाड़ी के पास से दो तस्करों को तीन देशी पिस्टल और मैगजीन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का एक मुख्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि शीतलपुर पहाड़ी के पास कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ तस्करी की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी की, तो दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनक...