रायबरेली, जनवरी 29 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे के बेहटा चौराहा सरेनी रोड पर स्थिति तीन दुकानों में बीते बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों में लगी आग की सूचना आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड व कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। कस्बे के सूदनखेड़ा मोहल्ले की रहने वाली कमलेश कुमारी और उनके पति छोटेलाल की अगल-बगल टीन शेड के नीचे कॉस्मेटिक की दुकानें है। इसके साथ ही बेचू का पुरवा गांव के रहने वाले संदीप पुत्र वीरेन्द्र की कपड़े की दुकान है। बीते बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दुकानदारों का आरोप ह...