एटा, फरवरी 24 -- गांव भरपुरा तिराहा के पास एक के बाद तीन ट्रेडर्स की दुकान के ताला तोड़कर हजारों की नकदी सहित लाखों की चोरी हो गई। जानकारी मिलते ही सीओ, एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज कसबा के भरपुरा तिराहा के पास ट्रेडर्स की दुकानें है। सोमवार रात को चोरों ने एक के बाद तीन ट्रेडर्स की दुकानों को निशाना बनाया। पहले चोरों ने नीरज ट्रेडर्स के यहां से करीब 45 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार तोड़कर बगल की दुकानों तक रास्ता बनाया। बालाजी ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की। पवन ट्रेडर्स की दुकान से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पवन ट्रेडर्स की माने तो लाखों रुपये का स...