हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी ने मंगलवार को लामाचौड़ में एक दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया। शिविर में तीन दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांतीय संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज, अध्यक्ष दीपक बक्शी, पूर्व पंचायत सदस्य गौरव मेहरा, चार धाम मंदिर कमेटी अध्यक्ष संजय निगलतिया, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिन, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अभिषेक मित्तल, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...