बहराइच, दिसम्बर 19 -- तेजवापुर, संवाददाता। प्रभावती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान इंडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन और सीमित संसाधन में अपने जीवन यापन करने की कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। कैंप में स्काउट और गाइड की कुल 6 टोलियां बनाई गई। प्रत्येक टोली के छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा कि स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से पूरे जीवन उनके काम आएंगे। इसके पहले मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा परमार्थ सेन चौधरी, स्काउट और गाइड प्रादेशिक संगठन आयुक्त देवीपाटन मंडल राम कुमा...