पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का तीन दिवसीय जनपद सरस मेला शुरू हो गया। मेला में हस्तनिर्मित वस्तुयें रखी गई है। गांधी स्टेडियम परिसर में सरस मेला का शुभारंभ हो गया, जिसमें 51 समूहों के 40 स्टॉल लगाए गए हैं। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मेला में लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर के कार्यक्रम समापन के बाद जिला जज रविन्द्र कुमार एवं प्रधान जज फैमली कोर्ट संजीव कुमार सिन्हा एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने मेले के स्टॉलो का निरीक्षण और उत्पादों की खरीददारी कर समूह की महिलाओं का प्रोत्साहन किया। मेला में जरी जरदोजी, जूट...