बेगुसराय, फरवरी 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पीरनगर गम्हरिया स्थित ठाकुर बाड़ी में मंगलवार से तीन दिवसीय कबीर सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस सत्संग में स्थानीय क्षेत्र के अलावा खगड़िया, समस्तीपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कबीर पंथी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन और कबीर वाणी से पूरा गांव कबीरमय वातावरण में डूब गया। सत्संग के अवसर पर जनसहयोग से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोसड़ा कबीर मठ के महंथ डॉ. विद्यानंद शास्त्री ने कहा कि कबीरदास मानवता के महान पुजारी थे। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समाज को मानवतावादी संदेश दिया और शोषित, पीड़ित, दलित एवं उपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। महंथ डॉ. शास्त्री ने कहा कि कबीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.