गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में राज्य स्तरीय सीएम कप-2025 प्रतियोगिता व 38वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेताओं के सम्मान समारोह 09 से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक हुई। एडीसी ने बताया कि इस भव्य आयोजन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 3600 खिलाड़ी तथा करीब 500 नेशनल अवॉर्डी प्रतिभागी शामिल होंगे। एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल स्थलों की तैयारियां, खिलाड़ियों व अतिथियों के ठहरने, खान-पान, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित...