चतरा, फरवरी 4 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी भद्रकाली मन्दिर पहुँचे। इस दौरान एसपी व जिप उपाध्यक्ष, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल, कंट्रोल रूम, हैलीपेड, सेमिनार स्थल, शौचालय, नए डाक बंगला परिसर समेत स्थलों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीनदिवसीय राजकीय महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाएगी। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की पूरी ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन इटखोरी राजकीय महोत्सव को यादगार बनाने में लगी है। इस बार जिला प्रसासन की अच्छी व याद...