सिमडेगा, जनवरी 23 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरि कीर्तन का समापन किया गया। शुक्रवार को नगर भ्रमण और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। नगर भ्रमण मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जो गांधी रोड, धर्मशाला,ब्राह्मण टोली,प्रिंस चौक,मुख्य सड़क,टावर चौक,नीचे चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। नगर भ्रमण में राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं कार्यक्रम के समापन में भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यजमान के रुप में गजेंद्र साहू सपत्निक निभाया। वहीं पुरोहित की भूमिका पुरोहित प्रमोद पंडा एवं जगन्नाथ पंडा के द्वारा निभायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.