कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन व जिला समन्यवयक अवधेश पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए स्पेशल एजुकेटर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का शुभारंभ बीएसए कार्यालय में हुआ। प्रशिक्षण में आठ ब्लॉकों के 16 एजुकेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता कृष्ण कुमार तिवारी व अनिल सिंह ने दिव्यांग बच्चों के शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम का अनुकूलन और संशोधन, समावेशी कक्षाओं में सूचना संचार प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, सकारात्मक व्यवहार हस्तक्षेप और समर्थन, पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण आदि पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...