रांची, दिसम्बर 7 -- रांची। मारवाड़ महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की एक बैठक मारवाड़ी भवन हरमू रोड में हुई। वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार की अध्यक्षता में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। मारवाड़ महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति, व्यंजनों, हस्त शिल्प और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिलेगी। राजस्थान एवं मारवाड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, खानपान एवं लोक कला, लोक नृत्य का जीवंत प्रदर्शन होगा। ये जानकारी संजय सर्राफ ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...