किशनगंज, जनवरी 6 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुकुरबाकी पंचायत अंतर्गत माता मंदिर परिसर में लगातार तीन दिनों तक चला माता मेला सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दूर-दराज के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल एवं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मेले के आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी के कारण पूरे आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रही। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे श्रद्धालुओं ने निर्भय होकर मेले का आनंद लिया। स्थानीय पूजा कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष आशीन लाल सिंह एवं सचिव हरेंद्र सिंह ने बताया...