उरई, फरवरी 11 -- कालपी, संवाददाता। मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र किलाघाट कालपी में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 3 दिवसीय माटीकला टूलकिट प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षिका द्वारा प्रशिक्षार्थियों को योग भी सिखाया गया। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटी कला टूलकिट प्रशिक्षण विशेष रूप से समाज की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिये काम करता है और चायनिज उत्पादों के मुक़ाबले स्वदेशी मिट्टी के बर्तन जैसे घड़े, कुल्हड़,दीया,गोलक,मूर्ति के लिये प्रोत्साहित करता है तथा मिट्टी के बर्तन का प्रचलन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।इस तीन दिवसीय माटीकला टूलकिट प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर की योग शिक्षिका रंजनी पाल द्वारा माटी कला का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों को योगासन कराया गया तथा योग के फायदे बताए गए। इस दौरान शिशुपाल ग...