मुरादाबाद, मार्च 26 -- 23वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का गुरुवार से आगाज होने जा रहा है। प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन, बरेली, मेरठ, आगरा की 14 वाहिनियों से लगभग 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग और पावर लिफ्टिंग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिसमें खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 23वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मोहम्मद परवेज आलम ने बताया प्रतियोगिता का आगाज मेजबानी कर रही पीएसी के सेनानायक अमित कुमार करेंगे। वहीं शनिवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी पीएसी शालिनी शिरकत करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.