सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 19 दिसंबर से होगा l सुलतानपुर बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में खिलाडि़यों को प्रतिभाग का मौका मिलेगा l इसमें 15 वर्षीय बालक बालिका सिंगल्स, ओपन कैटेगरी में महिला पुरुष सिंगल्स इसके अलावा 35 प्लस, 45 प्लस और 55 प्लस में पुरुष डबल्स में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे l विगत 3 वर्षों से प्रतियोगिता लगातार कराई जाती रही है। जिसमें एक लाख तक के पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किये जाते हैं, आसपास के जिलों और राज्य स्तर तक के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलता है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...