मऊ, जुलाई 17 -- घोसी। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा विशेष बिल रिवीजन महाअभियान चलाया जा रहा है। यह महाअभियान 17 से 19 जुलाई तक चलेगा। जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। यह मेगा कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। जिसका आयोजन घोसी चीनी मिल के पास स्थित विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय में किया जाएगा। अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि बिल रिवीजन महा अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध बिजली सेवा उपलब्ध कराना है। विभाग की प्राथमिकता है कि उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग, खराब मीटर, भार वृद्धि जैसी समस्याओं से तत्काल राहत मिले। हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर निस्तारण कर रहे हैं। यह अभियान सरकार की जनकल्याणकारी मंशा के...