किशनगंज, मार्च 7 -- पोठिया। निज संवाददाता गुरुवार को पोठिया प्रखंड में बुधरा डांगी गांव में तीन दिवसीय बाहा पूजा का आयोजन किया गया है। आयोजित अनुष्ठान गुरुवार से आगामी शनिवार तक जारी रहेगी। बाहा पर्व या बाहा बोंगा भारत के संथाल जनजाति का एक पर्व है। आदिवासी 'बाहा' का अर्थ है फूल का पूजा है। इस पर्व के अवसर पर बच्चे, बूढ़े,पुरुष,महिलाए सभी परंपरागत वस्त्र के साथ अनुष्ठान में भाग लेते हैं। बताते चले की प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह आरम्भ होने से पहले आदिवासी समुदाय द्वारा बाहा पर्व मनाया जाता है। ग्रामीण गांव के चौपाल में बैठक कर सारे अनुष्ठान व कार्य करते हैं। उसके बाद अपने परंपरागत देवी देवताओं तथा पूर्वजों की पूजा-अर्चना करते हैं। जिसमें खासकर फूल चढ़ाया जाता है। आदिवासी समुदाय प्रसाद ग्रहण करके जब गांव वापस लौटते हैं तब उनका स्वागत किया जाता ...