बहराइच, जनवरी 16 -- बहराइच। स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन के साथ तीन दिवसीय स्वाद ए -ब्रह्माइच फूड कार्निवल का अनंत लान में शुभारंभ हुआ। नोवा कम्यून के संयोजन में उद्घाटन प्रज्ञा तिवारी ने संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। डिवाइन स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सूफी संगीत की मधुर धुनों ने पूरे कार्निवल परिसर को संगीतमय बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...