पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़। प्रतिनिधि फुटबॉल खिलाड़ी सोम सोरेन के स्मृति में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गोसाईंपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फुटबॉल मैच के आयोजन में कल 16 टीम ने भाग लिया है। 16 टीमों में कोलाजोड़ा, धनुषपूजा, दुर्गापुर, चांद भैरव क्लब गोकलपुर, टाइगर क्लब, काठीकुंड दुमका, साहिबगंज हरीरामपुर, लोटामारा, मिलन ब्रदर, डहरलंगी केलाबाड़ी, गोसाईपुर, पाकुड़िया जमाई टीम, जामबाद, बास्की स्टार क्लब, जमाई टीम शामिल है। पहले दिन के मुकाबले में कोलाजोड़ा ने धनुषपूजा टीम को ट्राई ब्रेकर में हराया, दूसरा मैच दुर्गापुर बनाम चंद भैरव क्लब गोकुलपुर के बीच खेला गया। जहां गोकुलपुर ने दुर्गापुर को 3-0 से परास्त किया। तीसरा मैच टाइगर क्लब बनाम काठीकुंड दुमका के बीच हुआ जहां टाइगर क्लब ने 1-0 जीत हासिल की। तीनों ट...