पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गोकुलपुर लड्डू बाबू बागान स्थित फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर चांद-भैरव क्लब द्वारा तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बता दें कि प्रतियोगिता की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस फुटबाल प्रतियोगिता में आने वाले दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गैलरी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गैलरी में लगभग 8000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं मैदान में विशेष अतिथियों के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था रहेगी। चांद-भैरव क्लब के सलाहकार प्रकाश गौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य और अंतर राज्य को छोड़कर विदेशी मूल के खिलाड़ी भी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। वहीं नाइजीरियन खिलाड़ी के भी ...