खगडि़या, मार्च 18 -- खगड़िया। नगर संवाददाता कृषि विभाग के आत्मा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 फल उत्पादक किसानों को लखनऊ तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सोमवार को रवाना किया गया है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक भारत भूषण ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से चयनित फल उत्पादक किसानों को लखनऊ के फल अनुसंधान केन्द्र, रहमान खेरा भेजा गया है। वहां पर वे लोग आगामी 18 से 20 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान उनलोगों को विभिन्न फलों के उत्पादन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। जिससे किसान फलों की खेती बेहतर तरीके से कर सकें एवं कम लागत में अधिक फलों का उत्पादन कर सकें। किसानों के साथ एटीएम शिशिर कुमार को भी भेजा गया है। जो किसानों को संगठित करते हुए प्रशिक्षण दिलाने के बाद वापस खगड़िया लाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.