बक्सर, जनवरी 15 -- युवा के लिए ---- सराहना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में खिलाड़ियों का हुआ जमवाड़ा भागीदारी से सभी के अंदर की प्रतिभा निकलकर सामने आती है बक्सर, हमारे संवाददाता। प्रमंडलीय सांस्कृतिक एवं उमंग खेल महोत्सव का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ। यह तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन डीडीसी निहारिका छवि ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से उनके अंदर की प्रतिभा निकलकर सामने आती है। आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों, प्राध्यापकों व छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस महोत्सव ...