बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लंबित मानदेय एवं कमिटेड भुगतान को लेकर 14,15 न 16 जनवरी को डीएम व सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री व मिशन निदेशक को ज्ञापन भेजेंगे। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश का कहना है कि बार-बार अनुरोध, पत्राचार एवं आश्वासन के बावजूद भुगतान न होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। इससे सीएचओ का आर्थिक शोषण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेशाध्यक्ष हिमालय कुमार ने कहा कि यह ज्ञापन अभियान सरकार को अंतिम रूप से चेताने का प्रयास है। यदि इसके बाद भी भुगतान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आंदोलन, कार्य बहिष्कार एवं...